हिंदुस्तान के इन सामानों की अमेरिका में सबसे ज्यादा मांग!

img

नई दिल्ली॥ 24 फरवरी को अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प हिंदुस्तान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। हिंदुस्तान आने वाले वो अभी तक सातवें अमेरिकी प्रेसिडेंट होंगे। प्रेसिडेंट ट्रम्प के दौरे से पहले जानिए कि हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापारिक रिश्तों के बारे में खास बातें।

हिंदुस्तान से अमेरिका निर्यात किए जाने वाले सामानों में सबसे अधिक 11 अरब डॉलर के कीमती धातु और पत्थर हैं। उसके बाद 6.3 अरब डॉलर फार्मास्युटिकल, 3.3 अरब डॉलर मशीनरी, 3.2 अरब डॉलर मिनरल फ्यूल आता है।

अमेरिका से हिंदुस्तान मंगाए जाने वाले सामानों में भी सबसे ज्यादा 7.9 अरब डॉलर की हिस्सेदारी कीमती धातु और पत्थरों की है। 6.2 अरब डॉलर मिनरल फ्यूल, 3 अरब डॉलर एयरक्राफ्ट, 2.2 अरब डॉलर मशीनरी का सामान शामिल है। हिंदुस्तान-अमेरिका के बीच सामान और सेवाओं का कुल व्यापार 142.6 अरब डॉलर का है।

बीते 10 सालों में हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच आयात-निर्यात तेजी से बढ़ा है। जो दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक रिश्तों की कहानी बताते हैं। हिंदुस्तान में अमेरिकी प्रत्यक्ष निवेश भी बीते 10 वर्षों में बहुत बढ़ा है। 2017 तक ही इसका आंकड़ा 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। जबकि अमेरिका में हिंदुस्तान का प्रत्यक्ष निवेश 10 अरब डॉलर का है।

पढ़िए-चमगादड़, सांप से नहीं बल्कि इस जानवर से फैल रहा कोरोना वायरस, जानकर वैज्ञानिकों के उड़े होश

 

Related News