img

डेस्क ।। इन दिनों 500 रुपए के नकली नोट बाजार में धड़ल्ले से चल रहे हैं। कई लोग व्हाट्सएप पर भी इस तरह के नकली नोट के फोटो मैसेज करते हैं। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में 500 रुपए के 9892 नोट पकड़े गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप 500 रुपए का नकली नोट कैसे पहचाने।

नोट के आगे की तरफ इन फीचर्स को पहचानें

1. नोट में सामने की तरफ बाएं 500 अंग्रेजी में लिखा होता है।
2. इसके नीचे ही एक एक लेटेंट इमेज होती है।
3. देवनागरी में 500 रुपए लिखा होता है।
4. महात्मा गांधी की फोटो को भी ध्यान से देखें।
5. जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
6. रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
7. खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 500 लिखा दिखेगा।
8. नंबर पैनल में जो नंबर लिखें हैं वो बांए से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
9. बाईं तरफ 500 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
10. दाई तरफ अशोक पिलर का फोटो रहेगा।
11. अशोक पिलर के उपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 500 लिखा है।
12. दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें 5 लाइन हैं।

पढ़िए- तीसरे वनडे से पहले कोहली ने दिया बयान, बोले- ये खिलाड़ी चला तो जीत सकते हैं सीरीज

नोट के पीछे की तरफ इन फीचर्स को पहचानें

13. बाएं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
14. स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
15. बीच में अलग-अलग भाषा में 500 रुपए लिखा होगा।
15. भारतीय तिरंगे की फोटो के साथ लाल किले की तस्वीर।
16. दाईं तरफ सबसे ऊपर देवनागरी में 500 रुपए लिखा होगा।

अगर आपको भी लगता है कि कोई नोट नकली है तो आप इन फीचर्स के जरिए पहचान कर सकते हैं। अगर आप बीच के सिक्योरिटी थ्रेड को देखेंगे तो वो हरे कलर का दिखेगा नोट को थोड़ा घुमाने के बाद उसका कलर नीले में बदल जाएगा। इसके जरिए आप तुरंत असली या नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा गांधी जी की वॉटरमार्क वाली फोटो भी इसको पहचानने का तरीका है।

फोटो- फाइल