img

नई दिल्ली॥ टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी भरे पड़े हैं जिसकी वजह से टीम के XI इलेवन में मौका मिलना सभी क्रिकेटर के लिए संभव नहीं है। इसके अलावा टीम इंडिया में कई ऐसे भी खिलाड़ी मौजूद है।

जो क्रिकेट में हमेशा शानदार प्रदर्शन करने का हुनर रखते हैं लेकिन क्रिकेटर्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से उन्हें टीम में मौका देना आसान नहीं है इसी क्रम में हम बात करेंगे एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में जो टीम इंडिया का हिस्सा है लेकिन उसे केवल टेस्ट टीम में मौका मिलता है जिसकी वजह से उसे विदेशी टीम अपने यहां क्रिकेट खेलने के लिए ऑफर दे चुकी है।

हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज और टेस्ट टीम के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के बारे में जो काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अक्सर इंग्लैंड जाते हैं और उनका प्रदर्शन भी बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन रहता है। रविचंद्रन अश्विन काउंटी क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते समय बिना वजह के एक बार भी प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किए जाते क्योंकि काउंटी क्रिकेट टीम की टीमों को अश्विन पर विश्वास होता है।

पढ़िए-तो क्या टीम इंडिया में आ गया है दूसरा धोनी, पहले था टिकट कलेक्टर अब किया ये कमाल

इसी क्रम में विश्कप के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक अफसर ने रविचंद्रन अश्विन के बारे में एक अजीब खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रविचंद्रन अश्विन को उनके यहां क्रिकेट खेलने के लिए ऑफर दिया था जिसमें रविचंद्रन अश्विन को कहा गया था कि यदि वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे तो उन्हें ना केवल तीनों फॉर्मेट बल्कि वर्ल्ड कप का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा।

लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और उस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने ये जवाब दिया था कि वह जब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे तब तक केवल टीम इंडिया के लिए ही खेलेंगे। तो वहीं उनके फैन्स उनको एक सच्चा देश भक्त बता रहे हैं।