सोनिया के इस करीबी नेता ने कर दी केजरीवाल की तारीफ, फिर ऐसा मिला जवाब

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली के विधानसभा इलेक्शन में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए हैं। अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। वहीं, केजरीवाल की जीत से विपक्षी पार्टियों में हलचल मच गई है।

सबसे अधिक घमासान की स्थिति तो कांग्रेस में है। दरअसल, केजरीवाल की प्रशंसा को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता आपस में भिड़ गए हैं। दरअसल, मुंबई कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर केजरीवाल सरकार की प्रशंसा की। वहीं, दिल्ली कांग्रेस के नेता अजय माकन ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है।

अजय माकन ने देवड़ा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि यदि आप कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीती रात मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार द्वारा राजस्व के मोर्चे पर काम करने की खुली प्रशंसा की है। इस दौरान मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह एक ऐसी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, जिससे कम लोग ही वाकिफ हैं।

पढ़िए-मोदी सरकार को मिला एक और बड़ा झटका, GDP ग्रोथ अनुमान पहुंच गया इतना

Related News