
रूस आगामी वर्ष 175,000 फौजियों संग एक बहु-मोर्चा हमला करने की तैयारी कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी। इससे पहले यूक्रेन ने वार्निंग दी थी कि अगले महीने बड़े पैमाने पर हमले की योजना बनाई जा सकती है।
अमेरिकी प्रशासन के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मॉस्को की योजनाओं में 100 बटालियन दलों की व्यापक आवाजाही शामिल है, जिसमें अनुमानित 175,000 सैनिक कवच, तोपखाने और अन्य उपकरणों के साथ हैं।
जनवरी के आखिर तक बढ़ सकती है रूसी आर्मी
वाशिंगटन और कीव दोनों ने सूचित किया है कि रूस ने यूक्रेन की सरहद पर फौजियों को तैनात किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने अनुमान लगाया कि सीमा के पास रूस के पास लगभग एक लाख फौजी हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ रूस किसी भी सैन्य तैनाती से मना कर रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री का कहना है कि जनवरी के अंत तक सैनिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
--Advertisement--