मंगल ग्रह से आया है ये इंसान! इस खास मकसद को करने आया है पूरा; दुनिया भर के वैज्ञानिक परेशान

img

वैज्ञानिकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्चे ने दावा किया कि वो मंगर ग्रह से आया है। दरअसल, रूस के एक बच्चे ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन पर भरोसा करना कठिन है। जांच पड़ताल करने पर इसे ‘चाइल्ड जीनियस’ कहा जा रहा है जिसने जानकारों को हैरान कर दिया है।

alone

ये बच्चा दावा कर रहा है कि वो मूलतः मंगल ग्रह का रहने वाला है और धरती पर उसका ‘पुनर्जन्म’ हुआ है। रूस के वोल्गोग्राड के रहने वाले बोरिस्का किप्रियानोविच ने बताया कि इंसानों की तरह अपना नया जीवन शुरू करने से पहले वो मंगल ग्रह के निवासी के रूप में रहता था। बताया जा रहा है कि ये बच्चा मानव जाति को बचाने के मकसद से पृथ्वी पर आया है।

जानकारी के अनुसार स्पेस को लेकर उसकी असाधारण सूचनाओ ने पूरे विश्व के साइंटिस्टों कों को हैरान कर दिया है। 2017 में यह बच्चा पहली बार सामने आया था जब उसने 11 बरस की उम्र में धरती को लेकर कुछ चेतावनियां जारी की थीं। उसने दावा किया कि हजारों वर्ष पूर्व एक न्यूक्लियर संघर्ष में उसकी प्रजाति का समूल विनाश हो गया था। और धरती भी अब उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

शख्स ने कहा कि पृथ्वी के लोगों को भी उसके लोगों की तरह तबाही का सामना करना पड़ेगा। उसने कहा कि उसे इंसानों को बचाने के लिए एक मिशन पर यहां भेजा गया था। फिलहाल इससे संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related News