अयोध्या में इस बार बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जलाये जायेंगे इतने लाख दीये, यहां जानें सरकार का पूरा प्लान

img

लखनऊ। देशभर में दिवाली की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में धर्म नगरी अयोध्या में भी दीपावली धूमधाम से मनाये जाने की प्लानिंग पूरी हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से दिवाली के दिन अयोध्या में लाखों दीपक जलाये जाते हैं। बीते वर्षों की तरह इस बार भी अयोध्या में दिवाली की जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी।

Deepotsav

बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस साल दिवाली पर 12 लाख दिये अयोध्या को रोशन करेंगे। इनमें से 9 लाख दीये राम की पैड़ी पर जलाये जायेंगे जबकि वहीं 3 लाख दीये शहर के अलग-अलग स्थानों पर जलाये जायेंगे। इस बार अयोध्या की दिवाली एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेगी।

ये है दीपोत्सव का पूरा प्लान

  • दोपहर 2:30 से दीपोत्सव कार्यक्रम आरंभ होगा
  • दोपहर 2 बजे तक यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी अयोध्या पहुँच जायेंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे श्री राम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन होगा और भरत मिलाप होगा (प्रतीकात्मक)।
  • दोपहर 3 बजे- रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
  • दोपहर 3:30 बजे- श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक)।
  • दोपहर 3:45 बजे- अयोध्या की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जायेगा।
  • शाम 4 बजे- यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी लोगों को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5:20 बजे- सरयू आरती होगी।
  • शाम 6 बजे- राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरू होगा।
  • शाम 6:15 बजे- राम की पैड़ी पर 9 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही अयोध्या शहर में 3 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस वर्ष अयोध्या में कुल 12 लाख दीये जलेंगे।
  • शाम 7 बजे- योगी आदित्यनाथ का फिर संबोधन होगा।
  • शाम 7:40 बजे- राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन किया जायेगा।
  • रात 8:30 बजे- श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला का मंचन होगा।
  • रात 9:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

 रामलीला का आयोजन होगा

बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश सरकार 1 से 3 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश भव्य दीपावली मनाने के लिए कई शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 1 नवंबर को अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में पर्यटन और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी राम शिल्प बाजार का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 1 नवंबर को ही रामकथा पार्क में पद्मश्री गायक अनूप जलोटा रामायण पर संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Related News