img

बाजार में अलग अलग कंपनियों का देशी घी उपलब्ध है। लेकिन आज कल नकली सामान भी बाजार में खूब धड़ल्ले से बिक रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अच्छे और मिलावटी घी की पहचान कैसे करें। बाजार से घी लाने के बाद इसे अपने हाथों पर लगाएं। अगर यह पिघल जाए तो इसका मतलब है कि घी अच्छा है।

दो चम्मच घी में आयोडीन मिलाने से घी बैंगनी हो गया। तो वह घी नकली है। घी अगर पिघल जाए और गर्म करने पर तुरंत भूरा हो जाए तो अच्छा है। यदि घी में चीनी मिला दी जाए तो इसका रंग लाल हो जाता है। तो मान लीजिए घी मिलावटी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शारीरिक रुप से ज्यादा सक्रिय लोगों को दिन में तीन से चार चम्मच घी खाना चाहिए. हल्दी वाले दूध में एक चम्मच घी और काली मिर्च मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम साफ होता है. घी कब्ज की दिक्कत में फायदेमंद होता है और इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।

--Advertisement--