img

'ग्लोबललॉजिक' के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतेश बंगा ने दावा किया है कि अमेरिका में बड़ी कंपनियों में चल रही कर्मचारियों की कटौती से हिंदुस्तान में काम बढ़ेगा और मंदी के दौर में भी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बंगा ने कहा कि उनकी कंपनी इंडिया में टैलेंटेड कर्मचारियों की तलाश कर रही है। कंपनी की योजना कर्मचारियों की संख्या में हर साल 25 से 35 % की बढ़ोतरी करने की है। हम एक महीने में करीब 1 हजार लोगों की भर्ती करते हैं। भारत में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारी नियुक्त हैं।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर छंटनी होने के बावजूद भारत को और अधिक मितव्ययिता का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमेरिका में भले ही गूगल, ट्विटर या फेसबुक जैसी कंपनियां अपने कर्मचारियों को काट लें, मगर उनका काम नहीं रुकता। यही काम भारत पहुंचेगा। ये कंपनियां कम लागत में काम करना चाहती हैं।

--Advertisement--