सुशांत सिंह राजपूत केस का आज बड़ा दिन, दीपेश सावंत ने रिया के खिलाफ दी गवाही, जाने सावंत ने क्या कुछ कहा  

img

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज अहम दिन है। शनिवार की शाम सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को NCB ने गिरफ्तार किया था। और रात भर दीपेश सावंत से सवाल जवाब का सिलसिला चलता रहा। सूत्रों के हिसाब से मानें तो दीपेश ने रिया के खिलाफ गवाही दी है। दीपेश का कहना है कि घर के लिए रिया के इशारे पर ड्रग्स मंगवाया जाता था। दीपेश की इस बड़ी गवाही के बाद आज एनसीबी की टीम किसी भी वक्त रिया घर पहुंच कर समन कर सकती है। और रिया को जांच के शामिल होने को कहा जा सकता है। आपको बता दे एनसीबी के सामने सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के ड्रग्स कनेक्शन पर कुछ अहम जानकारी एनसीबी को दी है।

और साथ ही भाई शोविक ने भी रिया के कई राज खोले हैं। जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम जिसमें महिला अफसर भी शामिल होंगी। आज रिया के घर किसी भी वक्त जा सकती है। इसके लिए एनसीबी की टीम लोकल पुलिस की हेल्प भी लेगी। आपको बता दें कि NCB रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगी। और रिया की मिरांडा, शोविक और अन्य लोगों संग हुई ड्रग्स को लेकर व्हाट्सएप चैट को लेकर NCB पूछताछ करेगी। इसके अलावा ये कयास भी लगाए जा रहे हैं। कि रिया चक्रवर्ती को इस मामले में गिरफ्तार भी किया जा सकता हैं। अभी तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया के भाई शोविक समेत 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

Related News