img

मुंगेली एसपी ने 30 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा किया है। घटना के चार घंटे के भीतर ही कोतवाली पुलिस ने लाखों के जेवर सहित नगद रकम को बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नगर के शिक्षक नगर निवासी कोमल सिंह ठाकुर के द्वारा सिटी कोतवाली में आकर सूचना दिया गया कि उनका परिवार पूजा के लिए पैतृक ग्राम जाने के लिए मांग कर रहे थे। जिसमें सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम को एक बैग में रखकर वे लोग सोने के लिए दूसरे कमरे में चले गए।

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात महिला इनके मकान में घुसकर नगदी और जेवरात से भरे बैग उठाकर फरार हो गई। वहीं प्रार्थी द्वारा अपने गांव जाने से पहले समानों की जब जांच की गई तो उन्हें एक बैग दिखाई नहीं दिया। यह बात प्रार्थी ने तत्काल अपने पड़ोसी को घटना की जानकारी दी और उसके घर पर लगे सीसी कैमरे को खंगाला। जहां एक अज्ञात महिला हाकी बैट लिए जाती हुई दिखाई दी। महिला चेहरे को स्कार्फ से ढके हुई थी। इसके बाद प्रार्थी उक्त महिला को ढूंढते हुए मुख्य मार्ग तक गया। आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ की पर उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं मिला।

फिर प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल में जाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला का पीछा किया। जिस पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्थित अपने डेयरी के पास गुपचुप ठेले वाले से आरोपी महिला बारे पूछाताछ की तो उस महिला के हुलिया के आधार पर डेयरी वाले ने बताया कि महिला यहीं पर बैठी थी और एक लड़का उसे विनोबा नगर स्थित मकान तक मोटसाइकिल बिठाकर छोड़ने गया है। बाद पुलिस ने डेयरी के लड़के के साथ आरोपी महिला के घर में दबिश दी और घटना के बारे में महिला से पूछताछ किया गया तो उसने घटना अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने चोरी के सारे सामान महिला से बरामद किए। आरोपी महिला प्रतीक्षा थांवरी पति प्रेम राव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की पूछताछ कर रही है। 

--Advertisement--