इस प्रदेश में बेकाबू कोरोना, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने, 334 मरीजों की हुई मौत

img

मुंबई, 21 सितंबर, यूपी किरण महाराष्ट्र में सोमवार को 15,738 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 12,24,380 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 344 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 33,015 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 9,16,348 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 344 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 36 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 56 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 58, पुणे मंडल में 65, कोल्हापुर मंडल में 34, औरंगाबाद मंडल में 10, लातूर मंडल में 25, आकोला मंडल में 8, नागपुर मंडल में 85 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,86,276 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,505 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 32,007 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 9,16,348 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,74,623 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,858 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,39,180, नासिक मंडल में 1,61,036, पुणे मंडल में 3,26,147, कोल्हापुर मंडल में 81,359, औरंगाबाद मंडल में 46,890, लातूर मंडल में 47,815, आकोला मंडल में 34,219, नागपुर मंडल में 86,423 और अन्य राज्यों के 1,311 मरीज पाए गए हैं।

Related News