UP Election 2022: बीजेपी विधायक ने अखिलेश को ललकारा, कहा-इस सीट से लड़ें चुनाव, इतने लाख वोट से करूंगा पराजित

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बीजेपी विधायक ने ये बातें मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान कही।

AKHILESH YADAV

सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया है कि अगर वह उन्हें एक लाख मतों से हरा नहीं कर पाये तो चुनावी राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने किसान नेता राकेश टिकैत पर भी निशाना साधा। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन नेता पेशेवर राजनेता करार दिया और कहा कि टिकैत ‘फंडिंग’ की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि टिकैत सपा और कांग्रेस के कहने पर ही आंदोलन करा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि जब पीएम मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों नये कृषि कानूनों को वापस ले लिया है तो फिर अब किसान आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसार को अपना परिवार माना है जबकि अखिलेश यादव के लिए उनका परिवार ही संसार है। परिवार को ही संसार मानने वाला ‘बेईमान’ कहलाता है।

Related News