छिबरामऊ में काला सोना, क्या बदलेगी यूपी की तस्वीर...!

छिबरामऊ में काला सोना, क्या बदलेगी यूपी की तस्वीर...!

(पवन सिंह)

उत्तर प्रदेश का छिबरामऊ और उसकी धरती की गहराई क्या देश की अर्थव्यवस्था बदलने वाली है...? इस पूरे क्षेत्र की गहराईयों में क्या काला सोना प्रवाहित हो रहा है..? सूत्रों के अनुसार छिबरामऊ के भीतर कच्चे तेल, गैस के अलावा सोना दबा हुआ है..!! यह कितना सच है यह तो उत्तर प्रदेश का खनिज विभाग ही बता सकता है गोया छनती-छनाती और खनकती खबर की जो आहिस्ता-आहिस्ता लय  बज रही है वह कुछ नये सवेरे का इनकान कह रही है...छिबरामऊ और घाघरा का तलहटी एरिया अपने भीतर एक छोटा दुबई संजोय है। सूत्र बताते हैं कि यह सरजमी एक नया पैग़ाम लेकर उत्तर प्रदेश के लिए आई है। योगी सरकार इस पूरी कवायद को अभी फाइलों में ही कैद रखे हुए हैं और अधिकारी इसे राम मंदिर निर्माण के बाद प्रकृति से मिले एक बड़े उपहार की तरह देख रहे हैं..!! 

एक व्यापक शोधकार्य अंदरखाने चालू हो चुका है और जल्द ही यह क्षेत्र एक अद्वितीय, अद्भुत और अप्रतिम अनुभव से दो चार होगा..!! एक उत्साहित अधिकारी योगी आदित्यनाथ जी की दीवार पर पैबस्त फोटो देखकर कुछ यूं कर फरमाते हैं कि-

"मेरी दुआओं का असर शब्दों में नहीं,
अल्लाह की नेमतों में मिला है कहीं।"

बेशक अल्लाह चाहे तो सहरा भी हरा हो सकता है..छीबरामऊ कोई नई इबारत लिखने को बेकरार और बेताब...यह वक्त की कोख में हैं...!! देखना है योगी और राम और वह जलते हुए दिए उत्तर प्रदेश को कितना रौशन करते हैं...