सनातन के बढ़ते प्रभाव से विपक्ष में बेचैनी, तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा सपा नेतृत्व : उप मुख्यमंत्री

सनातन के बढ़ते प्रभाव से विपक्ष में बेचैनी, तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा सपा नेतृत्व : उप मुख्यमंत्री

अखिलेश यादव की दोहरी मानसिकता पर सवाल उठाते हुए उप मुख्यमंत्री ने उन्हें सीधी चुनौती दी कि यदि उन्हें वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी जन्मभूमि की चिंता है, तो वे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े आंदोलन में आगे आएं। परिसर से अतिक्रमण हटाने के आंदोलन में केशव प्रसाद मौर्य उनके साथ खड़े मिलेंगे। परंतु अखिलेश यादव ऐसा कभी नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी राजनीति केवल वोट बैंक के तुष्टिकरण पर टिकी है। वे रामभक्तों, कृष्णभक्तों और शिवभक्तों के साथ खड़े होने का साहस नहीं दिखा सकते।

भगवान श्रीकृष्ण पर राजनीतिक टिप्पणी अनुचित

श्री मौर्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को भक्त अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार बाल गोपाल, नटखट, माखन चोर, योगेश्वर और द्वारिकाधीश जैसे अनेक रूपों में पूजते हैं। भगवान की लीलाओं और स्वरूप पर ओछी राजनीतिक टिप्पणी करना सर्वथा अनुचित है।

श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक अवसरों से दूरी बनाने वाले सपा नेतृत्व का रवैया पूरा देश देख चुका है। सनातन विरोधी और संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह सनातन संस्कृति के गौरव को कमजोर नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है।

Tags: