post-slider

लखनऊ : वृंदावन और अवध विहार योजनाओं के कमर्शियल प्लॉट का रेरा रजिस्ट्रेशन जल्द, आवास आयुक्त ने लिया जायजा

लखनऊ। आवास आयुक्त डा. बलकार सिंह ने शनिवार को वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। आयुक्त ने अवध विहार योजना में स्थित अवध शिल्पग्राम परिसर के फूड कोर्ट, एम्फीथियेटर, प्रदर्शनी हाल, ग्रीन बेल्ट, पार्क के लिए चिन्हित स्थलों, निर्माणाधीन कंवेंशन सेंटर और दुकानों का निरीक्षण किया।

वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं में स्थित वाणिज्यिक भूखंडों का रेरा पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करने तथा विकास एवं निर्माण संबंधी लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

आवास आयुक्त ने दिए ये निर्देश

आवास आयुक्त ने निर्माणाधीन कंवेंशन सेंटर के कार्यों में तेजी लाने, दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को टेंडर के माध्यम से शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों योजनाओं में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आदेश दिए।

आयुक्त ने कहा कि योजनाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डा. नीरज शुक्ल, उप आवास आयुक्त (लखनऊ) चंदन पटेल भी उपस्थित थे।

 

Latest Posts