केशव ने जालौन में कार्यकर्ताओं से घर-घर संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान, हर घर में कमल खिलाने का दिया मंत्र

केशव ने जालौन में कार्यकर्ताओं से घर-घर संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान, हर घर में कमल खिलाने का दिया मंत्र

जालौन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद जालौन के उरई स्थित निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं और जनता के साथ उसके निरंतर संवाद में निहित होती है। कार्यकर्ता संगठन की आधारशिला हैं और उनके परिश्रम, समर्पण तथा जनसेवा के भाव से ही संगठन की गतिविधियां जन-जन तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के बीच निरंतर उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं।

Tags: