उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें बढ़कर 120 और विधानसभा की 403 सीटें बढ़कर लगभग 605 होंगी, जनता के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें बढ़कर 120 और विधानसभा की 403 सीटें बढ़कर लगभग 605 होंगी, जनता के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार 

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 27 नवंबर 2026 को 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व का कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक व्यापक, समावेशी और जनभागीदारी आधारित बनाने के साथ ही नारी शक्ति को राजनीतिक नेतृत्व में उसकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। श्री मौर्य ने कहा कि यह पहल लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक सहभागिता को नई दिशा देगी। आने वाले समय में देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नीति निर्माण में उनके अनुभव, दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को अधिक प्रभावी स्थान दिलाएगी। इससे महिला हितों से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक मंचों पर अधिक मजबूती से उठाने के अवसर मिलेंगे।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। 132वें संविधान संशोधन विधेयक के माध्यम से महिला आरक्षण, लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा वर्ष 2051 तक राज्यों के प्रतिनिधित्व का वर्तमान अनुपात सुरक्षित रखने संबंधी प्रस्ताव लोकतांत्रिक सशक्तिकरण, नारी शक्ति और संघीय संतुलन को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में सीटों की संख्या में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्वपरक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। प्रस्ताव के अनुसार लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 तथा संविधान के अनुच्छेद 170 में संशोधन के माध्यम से विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रावधान किया गया है। इससे देश की विधायी संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी और अधिक से अधिक क्षेत्रों, समुदायों तथा वर्गों को अपनी आवाज लोकतांत्रिक मंचों पर पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Tags: