कथा से कुछ लोगों को परेशानी, अखिलेश यादव भी सैफई में कराएं कथा, हमें कोई आपत्ति नहीं : उप मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराएं और आध्यात्मिक विरासत हमारी पहचान हैं। धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, संस्कारों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों को राजनीति के चश्मे से देखने अथवा राजनीतिक विरोध का विषय बनाने के बजाय सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब वे 'राधे-राधे' कहते हैं तो सामने से 'राधे-राधे, कमल खिला दे' का उद्घोष सुनाई देता है। यह श्रद्धालुओं के उत्साह, आस्था और भावनाओं का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में समाज की व्यापक सहभागिता भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रमाण है। कथा, भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान हमारी पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि जब किसी धार्मिक आयोजन में कथा चल रही हो और श्रद्धालु पूरी तन्मयता, श्रद्धा एवं भाव के साथ उसका श्रवण कर रहे हों, तब किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को भाषण देने के बजाय कथा और व्यासपीठ का सम्मान करना चाहिए। धार्मिक मंच का अपना महत्व और मर्यादा होती है। वहां उपस्थित श्रद्धालु कथा के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने आते हैं। उन्होंने पूज्य महाराज श्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज श्री अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण ढंग से कथा सुना रहे हैं तथा उपस्थित भक्तजन पूरी श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। ऐसे पावन अवसर पर कथा की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब वे 'राधे-राधे' कहते हैं तो सामने से 'राधे-राधे, कमल खिला दे' का उद्घोष सुनाई देता है। यह श्रद्धालुओं के उत्साह, आस्था और भावनाओं का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में समाज की व्यापक सहभागिता भारतीय संस्कृति की जीवंतता का प्रमाण है। कथा, भजन, कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान हमारी पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं।