2027 में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर भाजपा की विजय के साथ उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य
श्री मौर्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी लीलाएं भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना तथा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से धर्म, कर्म, कर्तव्य, लोककल्याण और मानवता का संदेश दिया। गोवर्धन्नाथजू मेले जैसे पारंपरिक धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ ही सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं और यहां के लोगों की आस्था एवं अपनी विरासत के प्रति समर्पण सराहनीय है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देश के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण से संबंधित ऐतिहासिक निर्णय के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। परिसीमन की प्रक्रिया से देश में लोकसभा सदस्यों तथा प्रदेशों में विधानसभा सदस्यों की संख्या में भी वृद्धि होगी। यह भारतीय लोकतंत्र को और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे के दौरान चरखारी पहुंचकर विधायक श्री ब्रजभूषण राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा के साथ आस्था एवं भक्ति के प्रतीक ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेले में सम्मिलित होकर लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जी के दर्शन एवं पूजन कर मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण जी समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण हेतु प्रार्थना की है। चरखारी विधायक श्री बृजभूषण राजपूत (गुड्डू भैया) जी के पूज्य चाचा एवं पूर्व सांसद श्री गंगा चरण राजपूत जी के छोटे भाई स्वर्गीय श्री गिरजा चरण राजपूत जी के निधन पर उनके आवास ओल्ड पैलेस, मोती महल, चरखारी में पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपरांत श्री मौर्य जी महोबा भ्रमण के दौरान मा. विधायक श्री राकेश कुमार गोस्वामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और कुशलक्षेम जाना, उन्होंने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी स्नेहिल मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठनात्मक आत्मीयता के साथ संवाद किया।