लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर में पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा धनतेरस पर वार्ड के सभी कर्मकारों को उपहार देकर किया सम्मानित

लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर में पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा धनतेरस पर वार्ड के सभी कर्मकारों को उपहार देकर किया सम्मानित

लखनऊ। लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर में पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा धनतेरस की अवसर पर अपने वार्ड के सभी कर्मकारों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिलोक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सहसंघ चालक मनमोहन एवं लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती हेमा डोबरियाल ,जोनल अधिकारी रिपुदमन सिंह,जोनल सेनेटरी ऑफिसर रूपेंद्र भास्कर , सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर बृजेश प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व स्थानीय सम्मानित जन ने अपनी सहभागिता की।उद्यान विभाग,मार्ग प्रकाश विभाग,जल कल विभाग ऐल एस ए, सुयज इंडिया एवं सैनिटेशन विभाग के कर्मचारियों को उपहार वितरण किया गया।