दिव्यांग समागम में बोले केशव काेई समस्या हो तो मुझे बताना, हर संभव मदद करूॅगा
केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र परिसर में आयोजित दिव्यांग समागम एवं संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने दिव्यांगजनों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकलांग’ शब्द को बदलकर ‘दिव्यांग’ कर उन्हें सम्मान और नई पहचान प्रदान की है।
दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘हनुमान अंश’ फिल्म की प्रस्तुतिकारण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ उनके शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं लगन की भी सराहना की।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजन पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा आवासहीन पात्र दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित किया जाए।