डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य

श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या दल के भरोसे नहीं, बल्कि अपने संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के आधार पर राजनीति करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि ‘100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है।’ यह कथन भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और पार्टी के जनाधार को लेकर उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2027 के बाद अखिलेश यादव अपनी साइकिल लेकर सैफई जाएंगे और राहुल गांधी के दिन में मुंगेरीलाल के हसीन सपने भी चकनाचूर हो जाएंगे।श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी राजनीतिक बयानबाजी कर ले, प्रदेश की जनता विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के मुद्दों पर अपना निर्णय करती है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Tags: