प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति में आया निर्णायक बदलाव, राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति में आया निर्णायक बदलाव, राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

आज बरेली में श्री मौर्य ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल एक विचार या नारा नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला है। इसका वास्तविक अर्थ है कि समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं है, सभी को समान सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले। जाति, वर्ग, क्षेत्र और आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे का सम्मान करेगा, एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनेगा और सामूहिक विकास के लिए कार्य करेगा, तभी एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं किसी जाति, वर्ग या क्षेत्र की सीमा में बंधी नहीं होतीं। प्रत्येक युवा में आगे बढ़ने और अपनी योग्यता के बल पर नई पहचान बनाने की क्षमता होती है। आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को उचित अवसर, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण मिले। प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं। उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित युवा-युवतियों से आह्वान किया कि वे अपनी उपलब्धियों को जीवन की अंतिम मंजिल न मानें, बल्कि इसे भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियों की शुरुआत समझें। शिक्षा, कौशल, अनुशासन और परिश्रम के माध्यम से स्वयं को निरंतर बेहतर बनाएं तथा अपनी सफलता का लाभ समाज और राष्ट्र को भी पहुंचाएं। उन्होंने समाजसेवियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा निस्वार्थ भावना, संवेदनशीलता और समर्पण का कार्य है। जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज में आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Tags: