बदरीनाथ से लेकर खटीमा तक बदला पूरा गेम, जानें 2027 के लिए भाजपा का वो सीक्रेट प्लान जो उड़ा देगा विपक्ष के होश
उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। संगठन को मजबूती देने और बूथ स्तर तक पकड़ पुख्ता करने के इरादे से भाजपा ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की हरी झंडी के बाद संगठन ने सोमवार को यह अहम तैनाती की। इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा महिला प्रतिनिधित्व को लेकर हो रही है, क्योंकि 70 सीटों में से पार्टी ने केवल तीन विधानसभाओं—डोईवाला, सहसपुर और रानीपुर—की कमान महिला नेताओं के हाथों में सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक जिलों के ढांचे के आधार पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी हैं, जिससे सत्ता विरोधी लहर को साधने और कार्यकर्ताओं में सीधा समन्वय बिठाने की रणनीति साफ झलकती है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही मंडलों में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चेहरे तय किए गए हैं।
गढ़वाल मंडल: विधानसभा वार प्रभारियों की पूरी सूची
उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट पर डॉ. मनवीर सिंह, यमुनोत्री में जगत सिंह चौहान और गंगोत्री में जगमोहन चंद को कमान दी गई है। चमोली जनपद की बदरीनाथ सीट पर रामचंद्र गौड़, थराली में विनोद नेगी और कर्णप्रयाग में ऋषि प्रसाद सती चुनावी मोर्चा संभालेंगे। रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ सीट के लिए वाचस्पति सेमवाल और रुद्रप्रयाग सीट पर समीर मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। टिहरी जनपद में घनसाली से राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग से चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्रनगर से खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर से जोत सिंह बिष्ट, टिहरी से सते सिंह राणा और धनोल्टी से सीताराम भट्ट को जिम्मेदारी मिली है।
देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के तहत चकराता सीट पर बचन सिंह पंवार, विकासनगर में आशीष रावत और सहसपुर में महिला नेत्री मधु भट्ट को प्रभारी बनाया गया है। राजधानी दून महानगर में धर्मपुर सीट पर अरुण मित्तल, रायपुर में ओपी कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड पर अभिषेक शाही, देहरादून कैंट में भुवन विक्रम डबराल और मसूरी में विनय गोयल संगठन का काम देखेंगे। ऋषिकेश संगठनात्मक जिले के अंतर्गत डोईवाला सीट पर अनुराधा वालिया और ऋषिकेश सीट पर रविंद्र वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार शहर में हरिद्वार सीट पर गोविंद अग्रवाल, रानीपुर में शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर में महेंद्र काला, लक्सर में नितिन गौतम और हरिद्वार ग्रामीण में विशाल गुप्ता को तैनात किया गया है। रुड़की जिले के अंतर्गत भगवानपुर सीट पर हरजीत सिंह, झबरेड़ा में सुशील चौहान, पिरान कलियर में अजय टांक, रुड़की में संदीप गोयल, खानपुर में डॉ. जयपाल चौहान और मंगलौर में श्यामवीर सैनी मोर्चा संभालेंगे। पौड़ी जिले की पौड़ी सीट पर मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर में विजय कपरवाण और चौबट्टाखाल में दर्शन दानू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटद्वार क्षेत्र की यमकेश्वर सीट पर गिरीश डोभाल, लैंसडौन में सुमन कोटनाला और कोटद्वार में सुरेंद्र मोधा प्रभारी बनाए गए हैं।
कुमाऊं मंडल: विधानसभा वार प्रभारियों की पूरी सूची
पिथौरागढ़ जिले में धारचूला सीट पर सुरेश जोशी, डीडीहाट में राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़ में दीपक कार्की और गंगोलीहाट में लोकेश भट्ट को कमान मिली है। बागेश्वर जिले की कपकोट सीट पर बसंत जोशी और बागेश्वर सीट पर गोविंद सिंह दानू को प्रभारी नियुक्त किया गया है। रानीखेत क्षेत्र के तहत द्वाराहाट में रमेश बहुगुणा, सल्ट में ललित लटवाल और रानीखेत सीट पर इंद्र सिंह फर्सवाण मोर्चा संभालेंगे। अल्मोड़ा जनपद की सोमेश्वर सीट पर दीप भगत, अल्मोड़ा सीट पर देवेंद्र सिंह ढैला और जागेश्वर में ललित सिंह दोसाद को संगठन ने जिम्मेदारी दी है। चंपावत जिले की लोहाघाट सीट पर श्याम नारायण पांडे और चंपावत सीट पर सुभाष बगौली को तैनात किया गया है।
नैनीताल जिले में लालकुंआ सीट पर कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल में गोपाल रावत, नैनीताल में रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी में कमल नयन जोशी, कालाढूंगी में अरविंद पडियार और रामनगर में सचिन शाह संगठन का काम देखेंगे। काशीपुर क्षेत्र के तहत जसपुर सीट पर गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर में मनीष अग्रवाल, बाजपुर में राम महरोत्रा और गदरपुर में सरदार मंजीत सिंह को कमान सौंपी गई है। उधमसिंह नगर जिले की रुद्रपुर सीट पर दान सिंह रावत, किच्छा में अनिल चौहान, सितारगंज में विजय मंडल, नानकमत्ता में दीपक मेहरा और खटीमा सीट पर रामपाल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।