धनतेरस पर उप मुख्यमंत्री - सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली यही कामना

धनतेरस पर उप मुख्यमंत्री - सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली यही कामना

अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान धन्वंतरि की आराधना उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन का संदेश देती है, जबकि माता लक्ष्मी एवं कुबेर देव की पूजा सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि देश और प्रदेश का प्रत्येक परिवार सुख-शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशहाली आए। कोई भी परिवार अभाव और कठिनाई का सामना न करे।

श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक होने के साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक आत्मीयता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। धनतेरस का पर्व हमें आरोग्य, सकारात्मकता और मंगलमय जीवन की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों की खुशियों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

Tags: