Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं वास्तु के ये 10 आसान टिप्स

img

जिन घरों में वास्तुदोष से जुडी कोई समस्या होती है उस घर के लोग हमेशा परेशान रहते है। घर में बीमारियां, परेशानियां, धनहानि, मनमुटाव और वाद-विवाद जैसी दिक्कतें हमेशा होती रहती हैंI वहीं कई बार दिन-रात मेहनत करने के बावजूद वैसी सफलता नहीं मिल पाती जैसी की मिलनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय (Vastu Tips) बताये गए हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के ऐसे 10 उपाय बताएंगे जो आपके घर परिवार में खुशियां लाएंगे और सुख समृद्धि में बरकत होगी।

vastu shastra- Vastu Tips

1- घर में मौजूद वास्तुदोष को दूर करने के लिए सुबह घर की सफाई के बाद हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते से अपने पूरे घर में छिडकाव करें। इससे घर में लक्ष्मी का वास होगा और शांति भी बनी रहती है। घर में साफ सफाई करने के उपरांत गंगाजल के छिड़काव से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। (Vastu Tips)

2- घर में गलत दिशा में रखी गईं धार्मिक पुस्तकें भी वास्तु दोष की वजह बनती हैं। वास्तु के मुताबिक धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में या फिर बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखना अशुभ होता है। (Vastu Tips)

3- घर के मन्दिर में घी नियमित रूप से दीपक का जलाएं और घंटी भी बजाएं। ऐसा करने सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है। घर में शंख रखने और बजाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। (Vastu Tips)

4- घर में सफाई के लिए रखी झाडू को दरवाजे के पास कभी नहीं रखें। अगर झाडू को बार-बार पैर लगता है तो यह धन-नाश का कारण होता है। झाडू के ऊपर कोई भारी वस्तु भी नहीं रखनी चाहिए। (Vastu Tips)

5- अपने घर में दीवारों पर सुन्दर, हरियाली से युक्त और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं। इससे घर के मुखिया को होने वाली मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है। (Vastu Tips)

6-  वास्तुदोष की वजह से अगर घर में किसी सदस्य को रात में नींद नहीं आती या स्वभाव चिडचिडा रहता हो तो उसे दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। इससे उसके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा। (Vastu Tips)

7-  घर के उत्तर-पूर्व में कभी भी कचरा एकत्र न होने दें। न ही इधर भारी सामान और मशीनरी रखें। (Vastu Tips)

8- घर में ईशान कोण अथवा ब्रह्मस्थल में स्फटिक श्रीयंत्र की शुभ मुहूर्त में स्थापना करें। यह यन्त्र लक्ष्मी प्रदायक भी होता है। साथ ही घर में स्थित वास्तुदोषों को भी दूर करता है। (Vastu Tips)

9-  घर के उत्तर-पूर्व कोण में तुलसी का पौधा लगाएं। शाम के समय यहां एक घी का दीपक जलाएं। तुलसी देवी लक्ष्मी का स्वरुप है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी। (Vastu Tips)

10-  घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने चाहिए। अगर छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें। (Vastu Tips)

Shivratri Sawan 2021: संपत शनिवार के दिन करें शनिदेव की पूजा, शिव कृपा से बन जायेंगे बिगड़े काम
Related News