राजस्थान के लिए आई बहुत बुरी खबर, 27 लोगों ने गवाई जान, 10 हजार से ज्यादा लोग॰॰॰

img

जहां एक ओर देशभर में कोरोना अपना रौद्र रूप दिखा रहा हैं तो वहीं ऐसे में अब राजस्थान से बुरी खबर आई हैं। दरअसल यहां कोरोना के बाद अब डेंगू ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।

Covid-19

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अभी तक 10 हजार से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। तो वहीं 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चिकित्सा विभाग के मुताबिक राजस्थान में डेंगू का सबसे भयानक नया वैरिएंट सामने आया है। ये नया रूप डेन-2 बताया जा रहा है। यह वैरिएंट डेन-3 से अधिक भयावह है। इसका सबसे पहला बुरा प्रभाव पेट पर होता है।

डॉक्टरों के मुताबिक पहले तो ये मामूली लगता है। इसमें प्लेटलेट्स भी कम नहीं होती है। मगर कुछ ही दिनों बाद ये जानलेवा हो जाता है। इसका प्रभाव लीवर व फेंफड़ों पर होता है। लीवर का आकार बढ़ जाता है। पेट में पानी भर जाता है। स्थिति की गंभीता को देखते हुए सीएम राजस्थान ने अफसरों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों के साथ दो दौर में मीटिंग की है।

Related News