खेल इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इस फुटबॉलर की कोरोना वायरस से मौत

img

नई दिल्ली॥ कोरोना वायरस संकट के कारण पूर्व भारतीय फुटबालर हमजा कोया की मल्लपुरम के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साथ संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। कोविड-19 के कारण केरल में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। 61 साल के हमजा मुम्बई के विभिन्न क्लबों में खेले थे।

hamza

वह 21 मई को परिवार के साथ मुंबई से लौट आए थे। उनका बेटा मुंबई में कार्य करते हैं और वह भी अपने परिवार के साथ लौट आए थे। मिली खबर के मुताबिक, हमजा को 26 मई को कोविड-19 लक्षण का पता लगने के बाद मल्लपुरम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

पढि़ए-जानें, उस समय क्या हुआ था जब हार्दिक पंड्या की 8 गेंदों पर बने थे 26 रन, लगा था 109 मीटर का छक्का

दो दिन बाद ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। सूचना के लिए बता दें कि हमजा के परिवार के पांच सदस्य भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उनका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Related News