मौसम अपडेट : उत्तरी हवा के असर से लुढ़का पारा, सबसे ठंडी रही यहां की रात

img
भोपाल। उत्तर से ठंडी हवाओं के आने और अरब सागर से नमी बंद होने से प्रदेश में अब ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन और रात का पारा लुढ़क गया है। भोपाल में बुधवार का दिन और रात इस सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात रहे हैं। रात का पारा 11 डिग्री से नीचे लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 से नीचे रहा है।
The coldest night

ठंड बढ़ेगी

बीते 24 घंटों में इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 से 1000 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ होने के कारण अगले दो दिन तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। अभी तीन-चार दिन तक कोई सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क रहेगा। इसी कारण ठंड जोर पकड़ेगी।
हालांकि खंडवा और खरगोन में आज कोहरे का असर रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ठंडी रात ग्वालियर की रही। यहां रात का तापमान 7.4 तक आ गया, जबकि पचमढ़ी में यह 7.6 दर्ज किया गया। सबसे गर्म रात होशंगाबाद में रही, जहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन सतना में 18.3 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Related News