
इस लेख में हम विटामिन बी12 क्या है, विटामिन बी12 के प्रमुख स्रोत, लाभ, कमी के लक्षण के बारे में चर्चा करेंगे।
विटामिन बी 12 शरीर के लिए एक बहुत ही ज्यादा जरूरी विटामिन है। सामान्यतः मांसाहारी व्यक्तियों में विटामिन बी12 की कमी की नही होति, क्योंकि अंडा, मछली, seafood और fermented food विटामिन बी 12 के सबसे अच्छे स्रोत हैं।शाकाहारी व्यक्तियों में ही हमेशा विटामिन बी12 की कमी देखने को मिलती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में 60 वर्ष तक के करीब 6% लोगो मे विटामिन बी12 की कमी है। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों में यह आंकड़ा 20% हो जाता है।
विटामिन बी12
विटामिन बी12 सबसे बड़ा और संरचनात्मक रूप से बहुत ही जटिल विटामिन है।यह विटामिन बी के परिवार का एक सदस्य है।यह जल में घुलनशील विटामिन है।
विटामिन बी12 का रासायनिक नाम
विटामिन बी12 में कोबाल्ट के यौगिक रहते हैं, जो एक तरह खनिज लवण है, इसलिए इसका वैज्ञानिक नाम “कोबालामिन” है।”Methylcobalamin” विटामिन बी12 का सक्रिय रूप है।
विटामिन बी12 का Cyanocobalamin रूप विटामिन बी12 सप्लीमेंट में प्रयोग किया जाता है।चलिए समझते है कि विटामिन बी12 सप्लीमेंट का प्रयोग किन परिस्थितियों में किया जाता है।
विटामिन बी12 सप्लीमेंट (Vitamin B12 supplement) का प्रयोग
विटामिन बी12 सप्लीमेंट का प्रयोग निम्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
- विटामिन बी12 की कमी में
- साइनाइड पॉइजनिंग (Cyanide poisoning) में
- रक्त में होमोसिस्टीन (Homocysteine) का उच्च स्तर
- Canker sores में
- मोतियाबिंद में
- अल्जाइमर रोग (Alzheimer disease) में
- ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) में
एक्सपर्ट द्वारा निर्धारित एक संतुलित डायबिटीक डाइट
विटामिन बी12 की दैनिक आवश्यकता (Vitamin B12 daily requirement)
किसी भी विटामिन या खनिज लवण की मात्रा बहुत सारे कारकों पर निर्भर करती है।
ये निम्न कारक हो सकते हैं –
- उम्र (Age)
- चिकित्सीय स्थितियां (Medical conditions)
- जेंडर (Gender)
- शारीरिकी सरंचना
- फिजियोलॉजिकल स्थितियां (Physiological conditions)
आयु के अनुसार, विटामिन बी12 की औसत मात्रा निम्न प्रकार की हो सकती है –
- 6 महीने तक के नवजात (Infant) : 0.4 microgram/दिन
- 7-12 महीने के बच्चे : 0.5 microgram/दिन
- 1-3 वर्ष के बच्चे : 0.9 microgram/दिन
- 4-8 वर्ष के बच्चे : 1.2 microgram/दिन
- 9-13 वर्ष के बच्चे : 1.8 microgram/दिन
- 14-18 वर्ष के किशोर : 2.4 microgram/दिन
- वयस्क : 2.4 microgram/दिन
- गर्भवती महिला : 2.6 microgram/दिन
- Breastfeeding महिला : 2.8 microgram/दिन
Surprising fact:- विटामिन बी12 हमारे शरीर में 4 सालों तक संग्रहित रह सकता है।
Gout में बेहद असरकारक है लहसुन, बस खाने का तरीका जान लो
विटामिन बी12 के प्रमुख स्रोत
विटामिन बी12 के प्रमुख स्रोत मांसाहार भोजन ही है। कुछ शाकाहार भोजनों में भी विटामिन बी12 मिलता है।विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ सूची निम्न हैं –
जंतु किडनी या यकृत (liver)
जंतुओं विशेषकर मेमना की किडनी या यकृत विटामिन बी12 के मुख्य स्रोतों में से एक है।मेमना की किडनी या यकृत के केवल 100 ग्राम सर्विंग से विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 3571% मात्रा मिल जाती है।
Sardine fish
Sardine fish एक खारे पानी की मछली है। यह भी विटामिन बी12 का एक प्रमुख स्रोत है।Sardine fish की 150 ग्राम सर्विंग से लगभग विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 554% मात्रा मिल जाती है।
Beef
Beef विटामिन बी12 का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है।190 ग्राम सर्विंग से विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 467% मात्रा मिल जाती है।
Fortified cereal
यह एक संश्लेषित आहार है जो animals से नही व्युत्पन्न होते।यह शाकाहारी व्यक्तियों के लिए विटामिन बी12 का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है।
Fortified cereal की 59 ग्राम सर्विंग से लगभग विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 62% मात्रा मिल जाती है। वहीं विटामिन बी6 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 29% मात्रा मिल जाती है।
Tuna fish
Tuna fish दुनिया की सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मछली है।इसकी स्किन के नीचे एक पोषण से भरपूर मसल्स होती हैं जिनको dark muscles कहते हैं।
इन dark muscles में विटामिन बी12 के साथ साथ प्रोटीन, विटामिन और कई सारे खनिज लवणों का भंडार होता है।Tuna fish की 100 ग्राम सर्विंग से लगभग विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 453% मात्रा मिल जाती है।
Salmon fish
Salmon fish में omega-3 fatty acid प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।Salmon fish की 178 ग्राम सर्विंग से लगभग विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 208% मात्रा मिल जाती है।
Milk
Milk और अन्य डेयरी उत्पाद से भी शाकाहारी व्यक्तियों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 मिल सकता है।Milk की 240ml सर्विंग से लगभग विटामिन बी12 की प्रतिदिन मात्रा का लगभग 46% मात्रा मिल जाती है।
Vitamin B12 के लाभ
विटामिन बी 12 के मानव शरीर में निम्न लाभ हैं।
- दिमाग और हमारे तंत्रिका तंत्र की सामान्य क्रिया के लिए बहुत उपयोगी है।
- सोचने की क्षमता को बढ़ाता है।
- Red blood cells (लाल रक्त कोशिकाओं) के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है।
- Anemia (एनीमिया) को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक।
- डीएनए के निर्माण और रेगुलेशन के लिए जरूरी है।
- आखों को macular degeneration नामक आखों की एक बिमारी से बचाता है।
- शरीर में ऊर्जा के निर्माण हेतु आवश्यक है।
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी 12 की कमी होने पर हमारे शरीर में निम्न लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं।
- Diarrhoea (अतिसार)
- पीली स्किन
- लगातार वजन कम होना
- मुंह और जीभ में छालों का होना
- मासिक धर्म में अनियमितता
- खाना खाने में परेशानी होना
- दिमाग की अनैच्छिक क्रियाओं के होने में परेशानी होना
- शरीर में असामान्य गति होना
- याददाश्त में कमी होना
- Mood में लगातार अनियमित रूप से परिवर्तन होना
- हाथ पैर का सुन्न पड़ जाना
- दिल का जोर जोर से धड़कना
- सांसों का फूलना