॰॰॰जब मुसलमानों के लिए हिंदुओं ने खोले दरवाजे!

img

नई दिल्ली॥ दिल्ली हिंसा में नफरत के तान्डव के बाद हिंदू-मुस्लिम एकता की कुछ फोटोज़ सुकून देने वाली हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में लगभग 40 मुस्लिमों के लिए उनके हिंदू पड़ोसी सहारा बने हैं। मंगलवार को जब भीड़ ने इनके घर फून्क दिए तो जान बचाकर भागे लोगों के लिए इन हिन्दुओं ने अपने घर के फाटक खोल दिए।

उस दिन दोपहर में लगभग एक हजार लोगों की भीड़ बड़ी मस्जिद के निकट कॉलोनी में घुसी। इनमें से कई उपद्रवी मस्जिद में घुस गए, जहां लगभग 20 लोग प्रार्थना में जुटे थे। अपने जले हुए घर के बाहर खड़े खुर्शीद आलम ने कहा कि मैं मस्जिद में था, जब अचानक बड़ी तादाद में लोग भीतर घुसे और नारे लगाने लगे। हम अपनी जान बचाने को भागे।

भीड़ ने मस्जिद में भी तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। स्थानीय शख्स मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि लगभग 1:30 बजे कुछ लोग मस्जिद के ऊपर चढ़ गए और उन्होंने भगवा झण्डे के साथ तिरन्गा फहराया। इन्हें स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह हटा दिया। स्थानीय लोग उपद्रवियों से नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील करते रहे, लेकिन उन्होंने किसी कि नहीं सुनी। वे सभी अज्ञात थे।

पढ़िएःदिल्ली हिंसा के बीच अब शाहीन बाग को लेकर आई खुफिया सूचना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Related News