
नई दिल्ली। कई बार आपने सुना होगा कि उनके परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार की ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) से जान चली गई लेकिन क्या आपको पता है कि बाथरूम में ब्रेन स्ट्रोक सबसे अधिक क्यों होते हैं? आइये जानते हैं कि बाथरूम में ही सबसे अधिक ब्रेन स्ट्रोक क्यों होता है।
Brain Stroke से नुकसान
स्ट्रोक होने का मतलब है जीवन पर गंभीर खतरा। ब्रेन स्ट्रोक से आमतौर पर लोगों की जान चली जाती है लेकिन अगर कोई बच भी गया तो वो लकवाग्रस्त हो सकता है। इससे उसकी याद्दाश्त और मांसपेशी नियंत्रण का नुकसान होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
कब्ज की वजह से Brain Stroke
कब्ज असामान्य नहीं है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि जो लोग कब्ज से पीड़ित होते हैं वे बार-बार शौचालय जाते हैं लेकिन इस दौरान शरीर पर अतिरिक्त दबाव की वजह से ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा रहता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको हल्का खाना पीना लेना चाहिए और अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर भी इंसान के लिए नुकसानदायक होता है। जो लोग हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित होते हैं उन्हें बाथरूम में स्ट्रोक (Brain Stroke) होने की संभावना ज्यादा होती है। व्यक्ति को ब्लड प्रेशर सामान्य रखने के लिए खान-पान, व्यायाम और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।
शराब के सेवन से खतरा
शराब या किसी भी मादक पेय का अत्यधिक सेवन स्ट्रोक (Brain Stroke) के खतरे को बढ़ाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अतिरिक्त कदम शरीर की सामान्य गति का इस्तेमाल करते हैं और शरीर पर अतिरिक्त दबाव डालते है जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
मधुमेह के रोगियों के लिए खतरनाक
डाइबिटीज एक हार्मोनल विकार है। इंसान के शरीर में अगर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है तो वह मधुमेह का शिकार हो जाता है। मधुमेह के रोगियों को भी बाथरूम में स्ट्रोक (Brain Stroke) होने की संभावना अधिक रहती है।
खून में उच्च कोलेस्ट्रॉल
ब्रेन स्ट्रोक हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल की प्रमुख वजहों में से एक हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल व्यक्ति की धमनियों में धीरे-धीरे बनता है। ये जीवन के लिए खतरनाक साबित होता है। हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल अक्सर बाथरूम में स्ट्रोक की वजह भी बन जाता है।
Viral Video: खुद को ही निगल जाता है सांप, देखें फिर कैसे आता है बाहर
--Advertisement--