रूस क्यों यूक्रेन के इन शहर पर करना चाहता है कब्ज़ा! अब हुआ बड़ा खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

img

मास्को, 23 अप्रैल। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 59वें दिन भी जारी है। दावा किया जा रहा है कि रूस ने डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह अपने कब्जे में लेने की योजना बनाई है। रूसी मीडिया के मुताबिक सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमांडर रुस्तम मिनेकेव ने शुक्रवार को स्वेर्दलोवस्क में एक बैठक के दौरान यह खुलासा किया।

Russia Ukraine War

उन्होंने बताया कि अगर डोनबास पर रूस का कब्जा हो जाता है तो इससे क्रीमिया और डोनबास को आसानी से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रूस के लिए ट्रांसनिस्ट्रिया पहुंचने का एक और रास्ता बन सकता है। मिनेकेव ने कहा कि रूस के नए हमलों का टारगेट दक्षिणी यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा करना है, ताकि क्रीमिया तक मार्ग बनाया जा सके।

आपको बता दें कि इससे पता चलता है कि रूस यूक्रेन में स्थायी कब्जे की योजना बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिणी यूक्रेन पर नियंत्रण से मॉल्डोवा में रूस समर्थित अलगाववादी कब्जे वाले ट्रांसनिस्ट्रिया तक पहुंचा जा सकता है। ट्रांसनिस्ट्रिया यूक्रेन के ओडिसा बंदरगाह के करीब है।

मिनेकेव के बयान से माना जा रहा है कि जल्द ही रूस या तो ओडिसा पर हमला करेगा या फिर वहां आने वाले कॉमर्शियल जहाजों को ब्लॉक करेगा। हालांकि मिनेकेव का यह बयान व्लादिमीर पुतिन के पहले किए गए उन दावों का खंडन करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन के शहरों पर स्थाई कब्जा करने की रूस की कोई योजना नहीं है। मॉल्डोवा में निस्टर नदी के किनारे और यूक्रेन के बीच का इलाका ट्रांसनिस्ट्रिया है, जिस पर रूस समर्थित अलगाववादियों का कब्जा है।

यूक्रेन के ओडिसा बंदरगाह से इसकी दूरी लगभग 40 किमी है। ट्रांसनिस्ट्रिया में लगभग 1500 रूसी सैनिक हैं। यूक्रेन को डर है कि रूस इस क्षेत्र को हमलों के लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। अप्रैल महीने की शुरुआत में, यूक्रेन की सेना के अधिकारियों ने कहा था कि ट्रांसनिस्ट्रिया में एयरफील्ड को विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। बाद में मॉल्डोवा के रक्षा मंत्रालय और ट्रांसनिस्ट्रिया के अधिकारियों की ओर से इस बात से इनकार किया गया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर मारियुपोल पर जीत का दावा किया है। पुतिन ने कहा कि रूसी सेना ने मारियुपोल को ‘आजाद’ करा लिया है। मारियुपोल में रूसी झंडे देखे गए हैं। यूक्रेन ने भी इस बात को माना है कि अधिकांश मारियुपोल पर रूस का कब्जा है। वहीं, अमेरिका ने दावा किया गया है कि मारियुपोल पर रूसी सेना अभी पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकी है।

Related News