एक विवाहिता ने अपने पति पर बड़ा आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उसकी सास का उसके ससुर के एक दोस्त के साथ अफेयर था, जो शादी से पहले भी अक्सर उनके घर आया जाया करता था। एक पुलिस अफसर ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी सास और उसका बॉयफ्रेंड दारू पीते थे और अक्सर उनके घर पर पार्टियों का आयोजन करते थे।
खबर के मुताबिक 25 वर्षीय महिला ने धारा 498 (ए), 294 (बी) 323, और 114 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके सास के नाजायज संबंध थे, जिस वजह से उसका पति पैदा हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सास के उसके ससुर के दोस्त के साथ अफेयर थे।
शिकायत अहमदाबाद के महिला थाने (पूर्व) में दर्ज की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुलार महिला ने शिकायत में आरोपी के रूप में छह लोगों को नामित किया है, जिसमें उसका पति, सास और कथित प्रेमी शामिल हैं। पुलिस अफसरों ने कहा कि शिकायतकर्ता की शादी जनवरी 2018 में हुई थी और उसकी सास ने खुद उसे बताया था कि उसका बेटा कथित अवैध संबंध से पैदा हुआ था।