विकास के नक्शेकदम पर चलने को तैयार पत्नी रिचा दुबे, कहा- जरूरत पड़ी ये काम भी कर सकती हूं

img

उत्तर प्रदेश॥ विकास दुबे का पोस्टमार्टम होने के बाद कानपुर में शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को भैरवघाट लाया गया। जहां विकास दुबे की वाइफ रिचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे। वहीं जब मीडिया ने पत्नी रिचा से सवाल किए तो वह भड़क उठी।

Richa and Vikas Dubey

जब रिचा दुबे से पत्रकार ने सवाल किया कि विकास ने लोगों की जान नहीं ली थी क्या? इस पर वह बोली करेगा तो कौन होता है बोलने वाला। हालांकि रिचा ने ये भी कहा कि जिसने गलती की उसे सजा मिलेगी, ये मैं कह रही हूँ। फिर आगे कहा कि जरूरत पड़ेगी तो बंदूक भी उठाऊंगी।

इस दौरान जब भी पत्रकार की ओर से रिचा से सवाल किया गया तो वह भड़क उठी। एक सवाल पर उसने कहा कि पहले मरवाते हो फिर मुंह चलाने आते हो। एक दौरान उसने ये भी कहा कि उसके पति ने गलती की थी और पुलिस ने जो किया वो सही किया।

गुरुवार को गैंगस्टर दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे और बेटे को लखनऊ में गिरफ्तार किया था। जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा था कि विकास के जुर्म में उनका कोई हिस्सा नहीं है। रिचा अपने बेटे के साथ राजधानी लखनऊ में ही रहती है।

Related News