सभी की मौजूदगी में वर वधु ने सात फेर लिए। फिर दुल्हन ने पति को ऐसा धोखा दिया कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ. सुहागरात मना रही एक दुल्हन ने पहले तो अपने पति को बेहोश कर दिया और फिर भाग गई। जब पति की नींद खुली तो उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह बैग लेकर होटल से निकल गई।
पति ने जब अपनी दुल्हन की तलाश की तो उसने पाया कि वह पहले से ही प्रेम विवाह कर चुकी है। अब इस बेचारे पति के पास कोर्ट में शिकायत करने के अलावा और कोई चारा नहीं है. फिलहाल उन्होंने इस मामले में सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है।
यूपी के अलीगढ़ के सत्यम की शादी आगरा की दीपासा से हुई थी। दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की और सैकड़ों लोगों ने इसकी गवाही दी। शादी के बाद दोनों 8 दिसंबर 2022 को हनीमून पर उत्तराखंड गए। 9 दिसंबर को ऋषिकेश पहुंचे तो वहां एक होटल में कमरा ले लिया। फिर बाद में पत्नी ने सत्यम को चाय में से नशीला पदार्थ पिला दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गया।
अपने पति को बेहोश करने के बाद, दीपासा अपना सारा सामान, पैसे और एक पर्यटक ट्रॉली बैग लेकर होटल से चली गई। रात में जब सत्यम की नींद खुली तो उसने होटल वालों से पत्नी के बारे में पूछा। तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी शाम 7 बजे सामान लेकर वहां से निकल गई है। तत्पश्चात, वह सीधे पुलिस के पास गया और जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी बस से दिल्ली के लिए निकली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




