img

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा भरेंगी। इस मौके पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी उनके साथ रहेंगे. इसके चलते राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को एक दिन के लिए रोकेंगे।

अभी तक पार्टी के भीतर यह चर्चा चल रही थी कि सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए. मगर, वहां कांग्रेस विधायकों की संख्या ज्यादा नहीं है। इसलिए, उन्हें 70 विधायकों वाले राजस्थान से नामांकित करने का विचार आया। अगर वह जीतती हैं तो पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनेंगी।

राजस्थान से ही क्यों?

कर्नाटक और तेलंगाना कांग्रेस राज्य के नेताओं ने पहले ही सोनिया गांधी को अपने राज्य से राज्यसभा सदस्य बनाने की इच्छा व्यक्त की थी। मगर पार्टी के रणनीतिकारों का तर्क है कि राहुल गांधी केरल से सांसद हैं. अगर सोनिया गांधी भी दक्षिण भारत से राज्यसभा सदस्य बन गईं तो कांग्रेस सिर्फ दक्षिण भारत की पार्टी कहलाएगी. ऐसे में सोनिया गांधी को उत्तर भारत से राज्यसभा भेजा जाना चाहिए. इसलिए उन्हें राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा रहा है।