img

देश में कई सुरक्षा एजेंसियां हैं। इन्हीं में NSG यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) भारत सरकार की दो एलीट यूनिट है। SPG कमांडो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में साये की तरह रहते हैं, जबकि NSG कमांडो का काम काउंटर टेररिजम और उन वीआईपी और वीवीआईपी शख्सियतों को सिक्यॉरिटी देना है जिन्हें ज़ेड प्लस सिक्योरिटी मिलती है। अगर SPG और NSG कमांडो की बात की जाए तो कई उच्च पदों पर ऑफिसर से भी ज्यादा सैलरी मिलती है।

आपको बता दें कि SPG और NSG कमांडो की भर्ती कैसे होती है। SPG स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में जवानों और अफसरों की भर्ती सेना, पैरामिलिट्री और राज्य पुलिस से डेपुटेशन पर होती है। इसीलिए SPG में उनकी रैंक भी मूल विभाग या कैडर के अनुसार होती है। SPG की तरह NSG कमांडो और पुलिस फोर्स और राज्य पुलिस से डेपुटेशन से भर्ती किए जाते हैं।

एक समय तक NSG में सेवा देने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर और विभाग में वापस भेज दिया जाता है। SPG कमांडो की तैनाती खास तौर से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में की जाती है। उनकी सैलरी की बात करें तो SPG कमांडो को करीब 84236 से दो लाख रुपए सैलरी मिलती है। इसके अलावा बोनस और कई तरह के भत्ते मिलते हैं। 

--Advertisement--