img

छत्तीसगढ़ में विधानसभा इलेक्शन होने को हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जिस चीज का इंतजार किया जा रहा है वो है प्रत्याशियों की सूची। अब ऐसे में भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है और दूसरी लिस्ट का इंतजार है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पहली लिस्ट का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

सियासी सरगर्मी के बीच अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्रियों का निरंतर दौरा शुरू होने जा रहा है। अब देखना ये होगा कि इसके पीछे के सियासी मायने क्या हैं। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं और उसके बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो सकती है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में राहुल गांधी की मौजूदगी में युवाओं के सम्मेलन के बाद कांग्रेस अब महिला समृद्धि सम्मेलन करने जा रही है। 21 सितंबर को भिलाई में होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। प्रियंका के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय कैबिनेट में महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद से प्रियंका गांधी का दौरा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल के अंत में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। 

--Advertisement--