महिला ने एक साथ दिए 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने बताया कैसे हुआ ये!

img

पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां रावलपिंडी में जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, यहां एक हॉस्पिटल में एक महिला ने 6 बच्चे को जन्म दिया है। यानी कि चिकित्सकों की मानें तो महिला और बच्चे तो वैसे स्वस्थ हैं  मगर महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। अब ये महिला आखिर है कौन? आईये जानते हैं-

एक महिला को गुरुवार रात लेबर पेन के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। देर तक चले ऑपरेशन के बाद महिला ने पेट यानी कि छह बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे तंदरुस्त हैं। इनमें चार लड़के और चार बच्चियां हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सभी बच्चे और उनकी मां स्वस्थ हैं। हालांकि अभी निगरानी के लिए बच्चों को आईसीयू में रखा गया है।

हज़ारा कॉलोनी की निवासी वहीद ने अपनी बीवी जीनत को लेबर पेन के चलते गुरुवार को पंजाब के रावलपिंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। डॉक्टर्स का कहना है कि करोड़ों लोगों में से किसी एक को होता है। वैसे लेबर रूम में तैनात डॉक्टर्स ने बताया कि ये कोई आम डिलीवरी नहीं थी। इसमें बहुत दिक्कतें आई। 

बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को बहुत मुश्किलें पैदा हुई हैं, लेकिन कुछ दिनों में सिचुएशन सामान्य हो जाएगी। इस चमत्कार के बाद से डॉक्टर और स्टाफ बहुत अधिक खुश है। साथ ही सर्जन का कहना है कि आखिरकार ईश्वर ने मां और बच्चे दोनों की जान बचा ली है। 

Related News