img

Up kiran,Digital Desk : गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) शाम 4 बजे अचानक डाउन हो गया। डाउन रिपोर्ट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई समेत कई शहरों के यूजर्स इस समस्या से परेशान रहे।

यूजर्स को आई परेशानी

डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार:

लगभग 64% यूजर्स ने वेबसाइट में समस्या रिपोर्ट की।

23% यूजर्स को मोबाइल एप में दिक्कतें आईं।

13% लोग लॉगइन/लॉगआउट में एरर का सामना कर रहे थे।

यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट पर पेज रिफ्रेश करने पर “Something went wrong. Try reloading” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

भारत के प्रमुख शहर प्रभावित

सबसे ज्यादा शिकायतें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई से दर्ज की गई हैं। कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर कर समस्या की पुष्टि की।

इंस्टाग्राम भी डाउन

5 फरवरी की सुबह इंस्टाग्राम भी कुछ देर के लिए दुनियाभर में डाउन रहा। इसका असर मुख्य रूप से उन यूजर्स पर देखा गया जो डेस्कटॉप या ब्राउजर से इंस्टाग्राम चला रहे थे। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे तक लगभग 10,000 से अधिक यूजर्स ने समस्या रिपोर्ट की।

हालांकि Meta (इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) की ओर से अभी तक इस आउटेज का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।

टेक्निकल इश्यूज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम की समस्या मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर देखी गई, लेकिन ब्राउजर पर वेबसाइट पूरी तरह बंद रही। कई यूजर्स ने लॉगइन एरर और फीड पर दिखाई दे रहे “Sorry, something went wrong” के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया।