सर्वे: हिमाचल में भी चलेगा मोदी मैजिक, बनेगी सरकार

img

www.upkiran.org

नई दिल्ली ।। Himachal Pradesh में 9 November को मतदान है। मतदान से पहले C
-वोटर के प्री पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गयी है।

पढ़िए- BJP ने 5 दिनों की बैठक के बाद इन्हें बनाया लखनऊ मेयर पद का प्रत्याशी, सूची जारी

सर्वे के अनुसार, भाजपा का वोट शेयर 11.8 प्रतीशत बढ़ता दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेस के वोट शेयर में लगभग पांच प्रतीशत की कमी होने जा रही है। सीटों में भाजपा को बड़ा लाभ मिलने वाला है, ऐसा रिपोर्ट का मानना है। भाजपा को सीटों पर दोहरी जीत मिलने की शंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की सीटों की संख्या 26 बढ़कर 52 हो जाएगी और पिछले चुनाव में 36 सीटों से जीत चुकी कांग्रेस को 21 सीटों का नुकसान हो रहा है।

पढ़िए- मॉरीशस के बाद CM योगी आज से 2 दिन के लिए हिमाचल दौरे पर, ये है पूरा शेड़्यूल

सर्वे में जानकारों का मानना है कि राज्यों में बेरोजगारी एक सबसे बड़ा मुद्दा है। तो वहीं राज्य की कठिनाइयों को सुलझाने के सवाल पर भी 48 प्रतीशत लोगों ने भाजपा पर यकीन किया है। तो दूसरी ओर कांग्रेस के साथ 24.7 प्रतीशत लोग ही खड़े हुए। भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को बतौर CM Project किया है। 32 प्रतीशत लोग धूमल को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। जबकि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर 31 प्रतीशत लोगों ने मुहर लगाई है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

http://upkiran.org/11327

 

Related News