अग्रवाल फैमिली ने इस तरह से पूरे परिवार का एक साथ किया अंत

img

नई दिल्ली।। देश में एक अजीब सा माहौल बनता जा रहा है। राजधानी दिल्ली के जहाँ एक ओर बुराड़ी संदिग्ध हत्याकांड से पुरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीँ झारखण्ड की एक घटना ने पुरे देश को सकते में डाल दिया है। बुराड़ी कांड की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं थी कि झारखंड के हजारीबाग से भी इसी तरह की घटना सामने आई है।

शनिवार की देर रात कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह की मौत से पूरा शहर सन्न है। पुलिस को घर के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि यह सुसाइड नोट भी अपने आप में विचित्र है।

पुलिस के मुताबिक, हजारीबाग के खजांची तालाबा के नजदीक सीडीएम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में परिवार रहता था। जानकारी के मुताबिक, सभी सदस्यों ने खुदकुशी नहीं की है। तीन सदस्यों की हत्या की गई, जबकि तीन सदस्यों ने सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान नरेश अग्रवाल, महावीर माहेश्वरी, किरण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अन्वी अग्रवाल और अमन अग्रवाल के रूप में की है। शुरुआती जांच में मौत की वजह कर्ज को बताया गया है। लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Related News