कैसे बंद होंगे बूचड़खाने, जब मोदी सरकार दे रही 15 करोड़ रुपए सब्सिडी

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

नई दिल्ली।। मोदी सरकार बूचड़खाने खोलने पर 15 करोड़ रूपए की भारी सब्सिडी दे रहीं है। इसके चलते नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल ने दिल्ली सरकार व नगर निगम को आदेश दिया और कहा है कि बूचड़खानों से निकलने वाला खून सीधे यमुना में नहीं जाना चाहिए।

वहीं पर मोदी सरकार के दोहरे मापदंड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकार इतना सब्सिडी दे रही है, तो फिर बूचड़खानों पर लगाम कैसे लगेगी।

जानकारी के अनुसार एनजीटी ने सितम्बर 2015 में ये आदेश दिल्ली के विभिन्न निकायों को दे दिया था पर दिल्ली के किसी भी निकाय ने बूचड़खानों का खून यमुना में न जाए, इस आदेश की परवाह नहीं की। तब एनजीटी ने एक बार फिर अपने आदेश की याद दिल्ली के संवंधित निकायों को दिलाई है।

भाजपा और हिंदुवादी संगठन बातें चाहे जो करें पर मोदी सरकार द्वारा बूचड़खानों की दी जाने वाली सब्सिडी से आज भारत में बीफ का निर्यात बहुत बढ़ गया है। भारत दुनियां को 25 लाख मीटरी टन बीफ का निर्यात करता है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

 

http://upkiran.org/3392

Related News