भाजपा नेता ने किया वादा सरकार बनीं, तो सस्ता होगा गो मांस

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

लखनऊ/नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने सोमवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं होगा और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी। इससे विभिन्न प्रकार के मांस की कीमतें घटेंगी।

मेघालय के भाजपा नेता बर्नार्ड मरक ने कहा, “मेघालय में कई भाजपा नेता गो मांस खाते हैं। मेघालय जैसे शहर में गो मांस पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता। मेघालय में भाजपा नेताओं को पहाड़ी क्षेत्रों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक प्रावधानों के बारे में अच्छी तरह पता है।”

आतंकवादी से नेता बने बर्नार्ड ने कहा, “यदि भाजपा 2018 में सत्ता में आती है, तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। इसके बजाय मांस की उचित दर तय की जाएगी और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी, जिससे गो मांस और अन्य मांसों की कीमतें कम घटेंगीं।”
उन्होंने कहा, “गो मांस महंगा होने के कारण इसे सभी नहीं खरीद सकते। सरकार मांस की कीमतों में एकरूपता लाने में नाकाम रही है, जो जनता के लिए उत्पीड़न है।”

मरक ने कहा कि मेघालय के खुले बाजारों में बिकने वाले मांस की जांच के लिए उचित बूचड़खाने नहीं हैं। लोग हानिकारक खाद्य के संपर्क में आते हैं और कभी-कभी रासायनिक पदार्थ भी उसमें मिले होते हैं, जिसे बुजुर्ग और युवा खाते हैं।

भाजपा मांस की गुणवत्ता की जांच के लिए और कीमतों में कमी के लिए बूचड़खानों की स्थापना हेतु हर संभव प्रयास करेगी, जो कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

 

http://upkiran.org/3396

Related News