भारत के इस राज्य में महिलाएं दिन में नहीं पहन सकती रात का ये कपड़ा, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

अजब-गजब ।। आंध्र प्रदेश में एक जिला है गोदावरी। यहां एक गांव है जिसका नाम है तोकालापल्ली। इस गांव में करीब 1800 महिलाएं रहती हैं, जिनके लिए पिछले 9 महीने से ऐसा नियम लागू है जो हैरान कर देने वाला है।

दरअसल, इस गांव में महिलाओं ने दिन के समय में नाइटी पहनना बंद कर दिया है। इस महिलाओं को गांव के बुजुर्गों द्वारा ये आदेश दिया गया है। बुजुर्गों ने यह निर्णय लिया है कि नाइटी केवल रात के लिए होती है।

पढ़िए- बाथरुम करने गए शख्स के साथ घट गई बड़ी घटना, कमोड से निकला एक बड़ा सा जीव और प्राइवेट पार्ट को…

इसलिए उन्हें उसी समय पहना जाना चाहिए। यही नहीं गांव के 9 सदस्यों की एक समिति ने ये भी तय किया कि अगर कोई भी इस आदेश का उल्लंघन न करेगा तो उसपर 2000 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा अगर कोई आदेश का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देगा तो उसे 1000 रुपए बतौर इनाम मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाओं ने बुजुर्गों से इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, क्योंकि नाइटी पहनकर खुले में कपड़े धोना, बाजार जाना या बैठक में शामिल होना सही नहीं है। बता दें, ये आदेश 9 महीने पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया में चर्चा होने पर शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों ने मामले की जांच करने के लिए गांव का दौरा किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ सका।

फोटो- फाइल

Related News