मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को किया चारों खाने चित, आखिरी ओवर में ऐसे मारी बाजी

img

हैदराबाद।। मुंबई इंडियंस ने IPL सीजन-12 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से मात देकर चौथी बार IPL की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड जुड़ गया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस IPL के एक सीजन में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में मुंबई ने फाइनल सहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जो IPL इतिहास में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले IPL 2018 सीजन में चेन्नई ने फाइनल सहित सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 मैचों में जीत दर्ज की थी।

मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर लगातार हावी रही है। फाइनल मैच मिलाकर दोनों में चार बार मुकाबला हुआ हैं और हर बार मुंबई ने बाजी मारी और उनका स्कोर रहा 4-0

1)- 3 अप्रैल (मुंबई): चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 37 रनों से हराया

2)- 26 अप्रैल (चेन्नई):चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 46 रनों से हराया

3)- 7 मई (चेन्नई): चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया

4)- 12 मई (हैदराबाद): चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 1 रन से हराया

IPL के इतिहास में 7वीं बार ऐसा हुआ, जब एक सीजन में दो टीमें चौथी बार एक-दूसरे से भिड़ीं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा IPL के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

Related News