15 साल की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर 1 साल तक रेप करते रहे 18 दरिंदे !

img

New Delhi। केरल के कन्नूर जिले में 15 साल की एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर कई लोगों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रेप

लड़की को सोशल मीडिया के जरिए लुभाया गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस मामले ने 1996 के चर्चित सूर्यनेल्ली सेक्स स्कैंडल को फिर से याद दिला दिया है जिसने पूरे राज्य को सकते में डाल दिया था।

पुलिस ने 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले 18 लोगों की पहचान की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला की उससे दोस्ती हुई। उसने उसे लुभाया और मंदिरों वाले शहर परासीनीकादावु के एक लॉज में लेकर आई। यहां छात्रा का एक युवक ने यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और इसके बाद कई बार कई लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। गिरफ्तार युवकों में से एक शख्स पीड़िता का रिश्तेदार है।

आरोपियों ने छात्रा के अश्लील वीडियो को हथियार बनाकर उसके भाई से पैसे वसूलने की भी कोशिश की। भाई ने जब अपनी बहन से मामले के बारे में पूछा तो उसने सब कुछ बताया।

पुलिस उपाधीक्षक पी के वी वेणुगोपान ने बताया कि इस मामले में पांचवां आरोपी लॉज का प्रबंधक है क्योंकि उसने इस अपराध के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पहली प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वेणुगोपाल ने एक निजी न्यूज एजेंसी को बताया कि नाबालिग का बयान थालीपाराम्बू मजिस्ट्रेट के समक्ष मंगलवार को दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। पीड़िता ने इन जघन्य अपराधों के बारे में बताया है। पुलिस ने बताया कि जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में 15 मामले दर्ज किये गए हैं।

Related News