7 दिन के लिए स्पेस में जाएंगे 3 भारतीय, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

img

नेशनल डेस्क ।। साल 2022 तक तीन भारतीयों को गगनयान परियोजना के तहत अंतरिक्ष भेजने की मुहिम को भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है। तीन भारतीय वहां सात दिन बिताएंगे।यूनियन कैबिनेट ने इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया है।बताया जा रहा है कि इसमें 10 हजार करोड़ का खर्च आएगा।

भारत के 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान परियोजना की घोषणा की थी। इस परियोजना की मदद से भारत, अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष बंदरगाह से तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए अपने सबसे बड़े रॉकेट, जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III (GSLV Mk III) को तैनात करने की तैयारी में है।

फोटो- फाइल

Related News